फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 14 बीडीओ करेंगे नहरों की सिल्ट सफाई का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य शुरू किया गया है। यह 30 नवंबर तक पूर्ण कराया जाना है। इस कार्य में गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए अधिशासी अभियंता शारदा नहर ने 14 खंड विकास अधिकारियों को सिल्ट सफाई का रोस्टर भेजा है। इनसे अपेक्षा की है कि वह इसका तीन स्तर पर निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन

रबी फसलों की सिंचाई के लिए नहरों की सिल्ट सफाई का कार्यक्रम जारी किया गया है। सिल्ट सफाई कार्यक्रम को डीएम से अनुमोदन होने के बाद इसे अधिशासी अभियंता शारदा नहर ने सभी संबंधित अफसरों और जनप्रतिनिधियों को भेजा है। सिल्ट सफाई कार्य 14 ब्लॉक क्षेत्रों में शुरू किया गया है। यह 30 नवंबर तक चलेगा। इस कार्य का संबंधित खंड विकास अधिकारियों की ओर से सत्यापन किया जाना है।
इसके लिए अधिशासी अभियंता शारदा नहर विशाल पोरवाल ने संबंधित बीडीओ को पत्र भेजा है। इसके मार्फत कहा है कि नहरों की सिल्ट सफाई कार्य का सत्यापन कार्य के दौरान और कार्य के बाद किया जाना है। विभाग के संबंधित अभियंता सत्यापन अधिकारी से व्यक्तिगत संपर्क कर सिल्ट सफाई का सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित एई सिल्ट सफाई होने के एक सप्ताह में सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें