फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर साफ, 12 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर संसदीय सीट पर किसी भी उम्मीदवार ने नहीं की नाम वापसी
विज्ञापन

सीतापुर। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की नाम वापसी के बाद सीतापुर संसदीय सीट की तस्वीर साफ हो गई। सोमवार को इस सीट पर किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। सभी मैदान में डटे रहे। यहां पर भाजपा, बसपा-सपा गठबंधन, कांग्रेस समेत कुल 12 उम्मीदवार चुनावी समर में है।

इन्हें चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। अब ये रणबांकुरे जनादेश लेने के लिए जनता की अदालत में जाएंगे। छह मई को वोट डाले जाएंगे। जबकि 23 मई को नतीजे आउट होंगे। सत्रहवीं लोकसभा के गठन के लिए इन दिनों चुनावी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 10 अप्रैल से शुरू पांचवें चरण की नामांकन प्रक्रिया 22 अप्रैल तक चली।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया के तहत सीतापुर संसदीय सीट पर पहले 20 लोगों ने पर्चे दाखिल किए थे। जांच में आठ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए थे। जांच के बाद यहां पर 12 उम्मीदवार बचे थे। सोमवार को जिलाधिकारी न्यायालय में नाम वापसी प्रक्रिया अपनाई गई।

इसे लेकर सुबह से ही जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, अपर जिलाधिकारी विनय पाठक व सिटी मजिस्ट्रेट पीपी उपाध्याय जिलाधिकारी न्यायालय में आकर बैठ गए थे और नाम वापसी के लिए दावेदारों के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन तय समयावधि तक किसी ने भी अपना पर्चा वापस लेकर मैदान नहीं छोड़ा।

सभी चुनावी मैदान में डटे रहे। इन सभी वैध प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफीसर ने चुनाव चिह्न आवंटित किया। ऐसे में अब सीतापुर सीट पर कुल 12 उम्मीदवार जनता की अदालत में जाएंगे और उनसे विजयीश्री का आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन


इनके बीच होगा मुकाबला
भाजपा के राजेश वर्मा, बसपा-सपा गठबंधन के नकुल दुबे, कांग्रेस की कैसरजहां, अवामी समता पार्टी से महेन्द्र कुमार, प्रगतिशील पार्टी (लोहिया) से विजय मिश्र, आम जनता पार्टी इंडिया से अनिल सिंह, भारत प्रभात पार्टी से सैय्यद अबु बाकर, निर्दलीय गीता देवी, तुराब अली, विनोद कुमार, प्यारेलाल भार्गव तथा डॉ. सुचिता कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें