फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं से गोद कर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन में वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। पैसों के लेनदेन को लेकर चल रही रंजिश में दबंगों ने रविवार की रात एक युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। मृतक खैराबाद इलाके के ललियापुर का रहने वाला है। उसके भाई ने दो सगे भाइयों को नामजद करते हुए कुल चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है।

खैराबाद के ललियापुर निवासी वकील कुरैशी उर्फ ठाकुर (25) पुत्र स्व. नसीर कुरैशी रविवार की देर रात बाग की रखवाली के लिए खैराबाद रेलवे स्टेशन के करीब स्थित नौधी बाग में था। बताते हैं कि बाग के बाहर से उसे कुछ लोगों ने फोन करके बुला लिया। कुछ कहासुनी के बाद वकील पर चाकुओं से उन लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


पेट सहित शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से कई वार कर हमलावरों ने जख्मी कर दिया। जख्मी वकील किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूट कर हाइवे की ओर भागा और वह हाइवे किनारे स्थित एक होटल के पास जा गिरा। उसकी चीख पुकार सुनकर लोग पहुंचे। तड़पते हुए उसने कुछ लोगों को आपबीती सुनाई।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जख्मी युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसका पेट फटने से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में वकील ने दम तोड़ दिया।

जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर वापस मछरेहटा चौकी के पास पहुंच कर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा कर शांत कर दिया। घटना को लेकर मृतक के भाई मुशीर ने धरैंचा निवासी रमाकांत व उसके भाई मोनू, दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

उसने बताया कि रुपये के लेनदेन में उसके भाई की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव का कहना है कि आरोपी मोनू को मय आलाकत्ल के दबोच लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

चर्चाएं तो कुछ और ही हैं
वकील कुरैशी की हत्या को लेकर वैसे तो पैसे के लेने की रंजिश बताई जा रही है, लेकिन चर्चाएं कुछ और भी हैं। सूत्र बताते हैं कि मृतक का एक लड़की से चक्कर चल रहा था। उसकी लड़की से हत्या आरोपी मोनू के भी संबंध थे।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों के बीच टशन चल रही थी। बात हद से आगे बढ़ी तो वकील के कत्ल तक की नौबत आ गई और उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि दोनों के परिवारीजन पैसे के लेनदेन की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें