फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाल फटने से चार कलाकार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में रात में चल रही नौटंकी में फायर करने वाली नाल फट गई। इसकी चपेट में आकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरैंया बलदेव सिंह गांव निवासी राजेश कुमार नौटंकी कंपनी चलाते हैं। कंपनी में इनके पुत्र राजाराम (18), राजकुमार, तिलोरी (32) पुत्र मंगल निवासी बांसखेड़ा रमनगरा थाना अटरिया, आरिफ (42) पुत्र असलम, राजेश (40) रामलखन सभी नौटंकी में अभिनय करते है। गुरुवार की रात कतुरी कलां गांव में सभी नौटंकी का कार्यक्रम कर रहे थे।


इसी बीच फायर करने के लिए नाल दगाई गई। मगर नाल फट गई। नाल फटने से तिलोरी, आरिफ राजेश के झुलसने के साथ राजाराम का दाहिना हाथ झुलस गया। चारों कलाकार जनाने कपड़े पहने थे। जिससे उनके सभी कपड़े चिंगारी पड़ने से जल गए। झुलसे लोगों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें