फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननायक ट्रेन से गिरकर रेल यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में चलती ट्रेन से एक यात्री की गिर गया। वह काम की तलाश में बिहार से दिल्ली जा रहा था और कोच के गेट पर बैठा था। इसी दौरान हवा के झोंके में वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बिहार के सिपौल जिला के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भूड़ा पथरा निवासी अमानुल्लाह (19) मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। मंगलवार को वह काम की तलाश में बिहार से दिल्ली जा रहा था। वह जननायक एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। ट्रेन जिस दौरान कचेहरी हाल्ट व सिटी स्टेशन के बीच सरायन नदी पुल के करीब से गुजर रही थी।

इसी बीच अमानुल्लाह अचानक झोंका खाकर चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर वह गिरा। उस जगह पर पत्थर पड़े हुए थे। जिसकी वजह से नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें