फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबे दो बच्चे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में डूबे दो बच्चे, एक की सांसें थमीं
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के शनिवार की शाम दो बच्चे तालाब में डूब गए। दोनों बच्चे बकरी चराने के लिए घर से निकले थे। इससे एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत बिगड़ गई। उसे कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

बिसवां कोतवाली क्षेत्र के निजामाबाद निवासी महावीर का पुत्र मोनू (8) गांव के ही राधेश्याम के पुत्र रोहित (9) के साथ बकरियों को चराने के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गया था। बताते हैं कि दोनों बच्चे बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान करीब में ही एक तालाब मौजूद था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे तालाब में पहुंच गए। अचानक दोनों के पैर फिसल गए और वह तालाब में गिर गए। इससे दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने घटना को देखते ही तालाब में छलांग लगाई और दोनों बच्चों को तलाश कर तालाब के बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों बच्चों की हालत बिगड़ चुकी थी। परिवारीजन व ग्रामीण दोनों बच्चों को लेकर कस्बे की सीएचसी भागे। रास्ते में मोनू ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें