फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो पक्षों में मारपीट, 12 लोग घायल

Thu, 05 Mar 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के हरनीकला गांव में बुधवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों और ईंटों से मारपीट हुई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामसागर निवासी के अनुसार रात करीब 9 बजे उनकी पुत्री नित्यक्रिया के लिए जा रही थी। तभी लेखराज ने उसे रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर रामसागर का पुत्र अंकित, भाई पट्टेलाल, रामचंद्र, भाभी उषा और भतीजा अशोक आ गए। उन्होंने पुत्री को बचाया। वापस लौटते समय लेखराज, रामगोपाल, रामकिशोर और गंगाराम ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
दूसरी तरफ माधुरी ने तहरीर देकर बताया कि वह रात करीब 10 बजे नित्यक्रिया के लिए जा रही थी। उसी दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। पति, बेटे और देवर के पहुंचने पर हमलावर भाग गए, लेकिन बाद में उन्होंने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस झड़प में दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हुए, जिनमें लेखराज (22), महेंद्र (45), किशोरी लाल (35), मुनींदर (23), रामनरेश (29), रामकिशोर (35), माधुरी (30), पट्टेलाल (42), अंकित (25), उषा (60), अशोक (31) और रामगोपाल (47) शामिल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें