फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दो महिलाओं को रौंदा

विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र के जलालपुर मार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने दो महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन



सटलिया गांव निवासी शालू (35) भारासैनी पुलिया के पास अपने घर के बाहर जल जीवन मिशन की ओर से डाली गई पाइपलाइन की मिट्टी समतल कर रही थीं। इसी दौरान जलालपुर की ओर से मछरेहटा की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि कार का एक पहिया डामर सड़क से नीचे उतर गया, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और वाहन शालू को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


ग्रामीणों ने शोर मचाया तो चालक कार लेकर भाग निकला। कुछ दूरी पर कुनेहटा निवासी रामपति (55) भी सड़क किनारे जा रही थीं। वह भी इसी बेकाबू कार की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। शालू के दो छोटे बच्चे हैं—पुत्री वर्षा (7) और बेटा शिवांश (3)। परिवार में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक आई इस त्रासदी ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

29 कारों की डिटेल खंगाली, अहम सुराग मिला

पुलिस ने फरार कार की तलाश में अब तक 29 कारों का ब्योरा खंगाला है। घटनास्थल से कार के कुछ पुर्जे मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वाहन नया है और संभवतः इसी वर्ष खरीदा गया है।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

मछरेहटा के थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि जल्द ही कार और उसके मालिक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें