फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 नए कॉलेज को बनाया गया परीक्षा केंद्र, पुराने नौ केंद्र बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण में इस बार शासन ने अलग फॉर्मूला अपनाया है। निर्धारित केंद्रों की सूची देखकर कई कॉलेजों के होश उड़ गए है। कारण, हर बार परीक्षा केंद्र बन रहे नौ कॉलेज लिस्ट से दूर हो गए है। 12 नए कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। ये कॉलेज पिछली बार केंद्र नहीं बन पाए थे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार शहर का अग्रवाल पब्लिक इंटर कॉलेज, सुमित्रा इंटर कॉलेज, युनाइटेड इंटर कॉलेज महमूदाबाद, उमाशंकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महोली, सेठ रामगुलाम इंटर कॉलेज महमूदाबाद, दीनानाथ इंटर कॉलेज सिधौली, सरस्वती आदर्श इंटर कॉलेज बिसवां, जीजीआईसी खैराबाद व वीरेंद्र सिंह शुकंतला देवी कॉलेज तंबौर को केंद्रों की सूची से हटा दिया गया है। यह कॉलेज हर बार बोर्ड परीक्षा केंद्र बनते थे।
इसके अलावा जिन कॉलेजो पर मेहरबानी दिखाई गई है। उनमें आरके एशियन पब्लिक स्कूल सहसापुर, विश्म्भर नारायन इंटर कॉलेज, जीआईसी बनियामऊ, जीआईसी थानगांव, पवनसुत इंटर कॉलेज हनुमानधाम गुलरिया, हीरा पब्लिक इंटर कॉलेज खैराबाद, उमराव सिंह इंटर कॉलेज बीहट गौर, सतचंडी इंटर कॉलेज कोंसर चौराहा, उदयपुर पब्लिक कॉलेज उदयपुर कोरैय्या, सेंट बिलाल इंटर कॉलेज लहरपुर व चंद भगवान इंटर कॉलेज मिश्रिख को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

यह किस आधार पर केंद्र निर्धारित हुए इसकी पुख्ता जानकारी विभाग के पास भी मौजूद नहीं है। केंद्रों का निर्धारण शासन से हुआ है। डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन स्तर से यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारित किए गए है। कई पुराने कॉलेज को इस बार नहीं बनाया गया है तो कई नए कॉलेज को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें