फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1124 कार्यमुक्त, पर जिले को मिले महज 364 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण होने से एक तरफ जहां शिक्षकों को खुशी मिली है तो वहीं इनकी कमी गैर जनपद से जिले में आने वाले शिक्षक भी पूरी नहीं कर सके। इस स्थानांतरण प्रक्रिया में 1124 शिक्षक कार्यमुक्त होकर जा चुके हैं जबकि बाहर से महज 364 शिक्षक ही जिले को मिले हैं। करीब 760 शिक्षकों की कमी हो गई है। इस कमी को पूरा करने के लिए विभाग को नए सिरे से रिक्तियां भरनी होंगी। शिक्षकों की तादाद में कमी का सीधा असर शिक्षा व्यवस्था पर दिखाई देगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में पिछले एक सप्ताह से अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत जिले से 1418 शिक्षकों के ट्रांसफर हुए थे। पिछले तीन दिन में 1124 शिक्षक कार्यमुक्त होकर अपने ट्रांसफर वाले जिले को पहुंच गए हैं। अन्य शिक्षकों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। वहीं जिले में गैर जनपदों से 464 शिक्षक आने हैं। इनकी सूची बेसिक शिक्षा विभाग को मिल चुकी है। अब तक 364 शिक्षक बीएसए कार्यालय में अपनी आमद दर्ज करा चुके हैं।
एक साथ गैर जनपद जाने वाले शिक्षकों की संख्या एक हजार पार कर गई है जबकि बाहर से आने वाली संख्या पांच सौ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। इससे जिले में नौनिहाल व शिक्षकों का अनुपात बिगड़ गया है। इस स्थानांतरण से 760 शिक्षकों की कमी हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि कार्यमुक्त होने की समय सीमा बढ़ जाने के कारण इन शिक्षकों की संख्या घट बढ़ सकती है। इसका असर शिक्षा व्यवस्था पर जरूर दिखाई देगा। अब विभाग गैर जनपद से आए शिक्षकों की काउंसिलिंग कराकर उनको स्कूलों में पोस्टिंग देगा।
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत बाहर से आने वाले शिक्षकों को अभी बीएसए कार्यालय में ज्वॉइन कराया जा रहा है। अभी दो से तीन दिन तक कार्यमुक्त व ज्वॉइनिंग की प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद विभाग शिक्षकों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगा। काउंसिलिंग के आधार पर ही नए शिक्षकों को जिले में स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले से शिक्षक कार्यमुक्त किए जा रहे हैं। बाहर से आने वाले शिक्षकों की ज्वॉइनिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें