फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

269 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद क्षेत्र के 32 साधन सहकारी समितियों में संचालक के 288 पदों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इसमें 269 संचालक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति अकबापुर, बेहटी मानशाह, पचदेवरा भान, बाबूपुर, रामपुर मथुरा, धमौड़ा, पैंतेपुर, जयरामपुर में 16 पदों के लिए मतदान हुआ। साधन सहकारी समिति पैंतेपुर में हुए मतदान में अरविंद कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी पवन कुमार को मात दी।

अरविंद 13 मतों से विजयी हुए। जबकि शिवरानी ने सरस्वती को 20 मतों से करारी शिकस्त दी। इसी तरह बाबूपुर में सुंदर लाल ने बकरीदी को तीन मतों से पछाड़कर विजयी घोषित किये गये। धमौड़ा में बालकराम 49 मत और पवन कुमार ने 43 मत पाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


यहां दो पदों के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे अरशद अहमद को मात्र 17 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। रामपुर मथुरा साधन सहकारी समिति पर देवेंद्र नाथ को 88 और रामचन्द्र को 52 मत मिले। यहां देवेन्द्र नाथ विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें