फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: क्षतिग्रस्त खंभे पर दौड़ रहा 11 हजार का करंट

Fri, 03 Apr 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग (सीतापुर)। कंदुनी पावर हाउस क्षेत्र में कंभरिया-कुंवरगड्डी संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे लगे 11 केवीए की लाइन के दो खंभों में से एक क्षतिग्रस्त है। इस खंभे से कई गांवों को बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं। इस लाइन से नेवादा दहावा, दहैया, तिवारीपुर, कैमा, शिवपुरी, बरगदिया आदि गांवों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। तेज हवा या आंधी से पोल गिरने की आशंका बनी है। ग्रामीणों ने जल्द नया खंभा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें