फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूब बालक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर) थाना क्षेत्र में गांव के बाहर बच्चों के साथ खेलने गए एक बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। यह हादसा बेर तोड़ते समय हुआ। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सकरन इलाके के ग्राम जिजौली निवासी संतोष कुमार का छह वर्षीय बेटा विशाल मंगलवार को गांव के बाहर साथियों के साथ खेलने के लिए गया था। जहां पर विशाल बेर तोड़ने लगा। बताया जाता है कि बेर तोड़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और तालाब में जा गिरा। तैर न पाने की वजह से वह गहरे पानी में डूब गया।

इसकी सूचना पाकर ग्रामीण और परिवारीजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर बालक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। बालक को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें