फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थी प्रत्येक पृष्ठ पर लिखेंगे रोल नंबर व कॉपी क्रमांक

विज्ञापन
विज्ञापन
हर पेज पर कॉपी क्रमांक व रोल नंबर लिखेंगे बोर्ड परीक्षार्थी
विज्ञापन



सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नंबर व कॉपी क्रमांक लिखेंगे। इसके बिना उनकी उत्तर पुस्तिका जांची नहीं जाएगी।


ये जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षक को दी गई है। वह सभी पृष्ठों को चेक करके ही हस्ताक्षर करेंगे। वरना कक्ष निरीक्षकों को इसके प्रति लापरवाह माना जाएगा।


सात फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए शासन ने कमर कस ली है। रोजाना नकलविहीन कराने के लिए नए-नए निर्देश जारी किए जा रहे है।
विज्ञापन



इस बार बोर्ड परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर रोल नंबर व कॉपी क्रमांक लिखेंगे। बिना इसे अंकित किए उनकी उत्तर पुस्तिका जांची नहीं जाएगी।


ये निर्णय नकल रोकने के लिए शासन ने लिया है। साथ ही इसके लिए कक्ष निरीक्षक को जिम्मेदार बनाया गया है। कक्ष निरीक्षक उत्तर पुस्तिका पर तभी हस्ताक्षर करेंगे जब वह भलीभांति ये देख लेंगे कि प्रत्येक पृष्ठ पर रोल नंबर पड़ा है या नहीं।


ये निर्णय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों पर लागू होगा। ये पहली मर्तबा किया गया है। इससे पहले की परीक्षा में विद्यार्थी केवल मुख्य पृष्ठ पर ही डिटेल भरकर साइन करते थे। अब इनको हर पृष्ठ पर अनिवार्य रूप से अपनी डिटेल भरनी होगी।
विज्ञापन



डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रत्येक पृष्ठ पर रोल नंबर व क्रमांक डालने के निर्देश दिए हैं। सभी कक्ष निरीक्षक इसको देखकर ही उत्तर पुस्तिका पर हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें