फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजिरी लगाकर स्कूल से गायब मिले गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली क्षेत्र के जय गुरुदेव कृषक इंटर कॉलेज का मामला
विज्ञापन

सीतापुर। डीआईओएस नरेंद्र शर्मा के महोली इलाके के दो स्कूलों के निरीक्षण में तमाम कमियां उजागर हुई है। प्रवेश के दिन से छात्रा जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। प्रबंधक स्कूल के अंदर ही आवास बनाकर रहते हैं। विद्यार्थियों से विद्युत शुल्क लिया जाता है पर पंखा एक भी नहीं चलता है।

कागजों पर लैब है पर हकीकत कुछ अलग ही है। गुरुजी स्कूल में हाजिरी लगाकर नदारद मिले। इस पर प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। जय गुरुदेव ग्रामीण इंटर कॉलेज कुसैला के मुआयने में प्रबंधक का आवास स्कूल में मिला। स्कूल में प्रयोगात्मक विषय की पढ़ाई होती है लेकिन कॉलेज में लैब नहीं मिली।
विज्ञापन


कैंपस के बाहर स्कूली वाहन मिले। कई बार निर्देशित करने के बावजूद प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना विभाग व एआरटीओ को नहीं दी। इस पर प्रधानाचार्य को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कृषक इंटर कॉलेज महोली में प्रवक्ता चंद कुमार शुक्ला उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर करके गायब मिले।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य भी इनके उपस्थित को प्रमाणित नहीं कर सकें। इससे इनकी उपस्थित में संदेह प्रतीत हो रहा है। इस पर इनका एक दिन का वेतन रोक दिया है। मामले में प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब किया है। कॉलेज में केवल सीसीटीवी कैमरा मिले। वाइस रिकार्डिंग की व्यवस्था नहीं मिली। विद्यार्थियों से विद्युत शुल्क लिया जा रहा था लेकिन किसी भी कमरे में पंखा नहीं चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें