फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसाई व अध्यापक समेत पांच घरों से लाखों का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख, लहरपुर, रामपुर मथुरा, थानगांव थाना क्षेत्रों में हुई वारदातें
विज्ञापन

सीतापुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार रात चोरों ने व्यवसायी व अध्यापक समेत पांच घरों से लाखों का माल पार कर दिया। ये वारदातें रामपुर मथुरा, थानगांव व मिश्रिख कोतवाली तथा लहरपुर क्षेत्रों में हुई हैं। पीड़ितों ने संबंधित थानों में तहरीरें दी हैं। पुलिस जांच की बात कह रही है।

रामपुर मथुरा थाना कस्बा निवासी निषाद नगर टिकठा निवासी बलराम निषाद कपड़े का व्यवसाय करता है। उसने कस्बे में ही दुकान खोल रखी है। बुधवार की रात बलराम व उसके परिवारीजन घर में ताला लगाकर छत पर सो रहे थे। रात्रि के किसी पहर में चोरों ने खिड़की को काट दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद खिड़की के रास्ते चोर घर में घुस गए। चोर दो दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर पहुंचे, यहां पर रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद चोर अलमारी में रखी 55 हजार की नकदी, 700 ग्राम सोने के जेवर व ढाई किलो चांदी के जेवर आदि सामान को समेट कर चोर निकल भागे।

गुरुवार सुबह जब परिवार की नींद खुली, तब उन्हें वारदात की जानकारी हो सकी। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि चोर करीब 25 लाख रुपये से अधिक का माल समेट ले गए हैं। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढेड़ुआपुर निवासी रामजीवन अध्यापक है।

बुधवार रात रामजीवन व उसके परिवारीजन घर की छत पर सो रहे थे। रात्रि के वक्त चोर रामजीवन के घर में घुस गए। यहां पर अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर सवा लाख रुपये की नकदी, 30 चांदी के सिक्के, सोने-चांदी के जेवर समेट कर चोर चलते बने।

गृहस्वामी के मुताबिक चोर उनके घर से पांच लाख रुपये का सामान समेट ले गए हैं। इधर थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम हलीम नगर निवासी शमसीर के घर चोर घुस गए। यहां से चोरों ने 50 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर व कपड़े समेट लिए।
विज्ञापन


इसी रात चोरों ने गांव के नूर खां व जुबेर के घर चोरी का प्रयास किया। लहरपुर के रंगवा गांव में राजाराम के घर घुसे चोरों ने 35 हजार की नकदी, 30 लीटर मेंथा ऑयल, सोने व चांदी के जेवर समेट लिए। इसी रात चोरों ने गांव के नान्हू के घर से हजारों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें