फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस रुपये के सिक्के बने मुसीबत

Wed, 16 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दस रुपये के सिक्के पर रोक की अफवाह
विज्ञापन
एक तरफ लोग फुटकर रुपयों की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। वहीं महज अफवाहों के चलते लोग दस रुपये के सिक्कों को लेने से इंकार कर रहे हैं। ऐसे में दस रुपये के सिक्कों के चलन पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


जिसके पास सिक्के मौजूद हैं, वो इस बात को लेकर परेशान है कि आखिर दूसरा व्यक्ति उनसे सिक्के लेने से इंकार क्यों कर रहा है। वहीं प्रशासन का तर्क है कि सिक्के चलन में हैं, सिक्के लेने में आनाकानी करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार की रात से 500 व 1000 रुपये की नोट पर पाबंदी लगा दी गई है। जिसके बाद 100, 50, 20 व 10 आदि रुपयों के नोटों के लिए हाय- तौबा मची हुई है। वहीं 10 रुपये के सिक्के बाजार में मौजूद हैं, लेकिन अफवाह वश लोग इन सिक्कों को लेने में परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिससे ऐसे लोग परेशान हैं, जिनके पास 10 रुपये के सिक्के मौजूद हैं। हाल ही में बैंकों ने भी नोट के बदले 10 के सिक्के ग्राहकों को थमाए हैं। सिक्के हाथ में आने के बाद लोगों का कहना है कि 10 रुपये का सिक्का चलाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

काफी बहस के बाद दुकानदार उन रुपयों को लेता है। इसी तरह से तमाम दुकानदार ऐसे मिले, जिनका कहना है कि उन्होंने ग्राहकों से 10 रुपये के सिक्के ले लिए, लेकिन अब ग्राहक उन लोगों से रुपये लेने से इंकार कर रहा है।

ऐसे में दस रुपये के सिक्के को लेकर बाजार में ऊहापोह की स्थिति देखी गई। उधर, प्रशासन का कहना है कि दस रुपये के सिक्के चलन में हैं, अगर इस मुद्रा को लेने से कोई इंकार करेगा, तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो सिक्के लेने से इंकार करने वालों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें