नैपालापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को 10 दिनों को बिजली संकट से जूझना पड़ सकता है। पावर कॉर्पोरेशन उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में 21 से 30 अक्तूबर तक दिन में सात घंटे तक अतिरिक्त बिजली काटेगा।
नैपालापुर विद्युत उपकेंद्र से आनंद नगर, शाह महोली, बिजवार व औद्योगिक क्षेत्र के फीडर जुड़े हुए हैं। पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ ओपी पाल ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण के चलते सड़क किनारे लगे पेड़ों को काटा जा रहा है।
जिसकी वजह से बिजली के तार टूटने व दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसे देखते हुए एहतियातन 21 से 30 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इससे उपकेंद्र से जुड़े करीब 5 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे।