फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिजली चोरी करते 10 को पकड़ा, एफआईआर दर्ज

Thu, 15 Jan 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम के निर्देश पर सदर तहसील प्रशासन व बिजली विभाग के अफसरों ने संयुक्त रूप से बुधवार देर रात परसेहरा गांव में चेकिंग की। इस दौरान 10 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने हाल ही में बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा की थी। इसमें राजस्व वसलूी कम मिलने व लाइन लॉस अधिक होने पर अफसरों को फटकार लगाई थी। अफसरों ने बताया कि लोग कनेक्शन काटे जाने के बाद फिर से जोड़ लेते हैं।
डीएम ने इसके लिए तहसील प्रशासन के साथ चेकिंग करने का फरमान सुनाया था। इसी के चलते एसडीओ रवि प्रकाश गौतम, हिमांश पटेल, तहसीलदार अतुल सेन, जेई रवि गुप्ता, संतोष मौर्या ने संयुक्त रूप से बुधवार देर रात अभियान चलाया। इस दौरान सरला शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, रामनरेश, गंगाराम व चंद्रशेखर बकाया जमा किए बिना ही फिर से कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। टीम ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाईं।
विज्ञापन

वहीं, विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार सुबह गांव में माॅर्निंग रेड की। इसमें रामभजन, अखिलेश, रानी, कृष्ण कुमार व बदलूराम बिजली पोल से सीधे कटिया डालकर बिजली का उपयोग करते हुए मिले। इनके खिलाफ एफआईआर करवाई गई है।

सौ फीसदी मिलेगी छूट
अधिशासी अभियंता यादुवेंद्र यादव ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ यह अभियान रोजाना चलेगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि वह अपना बकाया बिल बिजली राहत योजना के तहत जमा करें। घरेलू 1 से 2 किलोवाट व वाणिज्यिक 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के बिल में लगे ब्याज में 100 प्रतिशत व मूलधन में 20 फीसदी की छूट मिलेगी। इससे वह आसानी से बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें