फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शीतकालीन अवकाश के बाद आज से खुलेंगे विद्यालय

Thu, 15 Jan 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शीतकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार से परिषदीय विद्यालय खुलेंगे। इस दौरान जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति विद्यालयों का निरीक्षण करेगी। साथ ही जिलाधिकारी भी कोई दो विद्यालयों का निरीक्षण कर सकते हैं। बीएसए ने शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने व नौनिहालों की शत-प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक से 15 जनवरी तक विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश था। अब शुक्रवार से स्कूलों की रौनक लौटेगी। विद्यालयों के संचालन में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए शिक्षकों को तैयारियों के साथ विद्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने शिक्षकों को हिदायत दी है कि वह समय से विद्यालय पहुंचें।
विज्ञापन


सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे स्कूल
ठंड को देखते हुए परिषदीय विद्यालय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें