फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में जिया रहमान प्रथम

Sun, 15 Mar 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। युवा मामले और खेल मंत्रालय,भारत सरकार, माई भारत और बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को महाविद्यालय के कॉलेज हॉल में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन किया गया। इसमें विषय आपातकाल के 50 वर्ष: लोकतंत्र के लिए सीख, विषय पर 59 युवाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस युवा संसद में जिया रहमान प्रथम, सिध्देश्वर ओझा द्वितीय, हर्षित दूबे तृतीय, वर्षा मद्देशिया चतुर्थ और स्वस्तिका दूबे पांचवे स्थान पर रहीं। चयनित छात्र छात्राएं राज्यस्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए सभी को एक साथ आना होगा। ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में स्थानीय नेतृत्व को महत्व देना होगा। इसके लिए हमें निरंतर अपने क्षेत्र में प्रयास करना और उसे प्रोत्साहन देते रहना होगा।
जब युवा फिट रहेंगे तभी देश के विकास में अपना योगदान देंगे। देवरिया में आयोजित होने वाली विशाल यात्रा में मैं आप सभी को आवाहन भी करने आया हूं। इसमें शामिल होकर के आप सभी देवरिया को विकसित करिए साथ ही भारत विकसित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें