फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से झुलसा युवक

Sun, 19 Jul 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के बरगदवा गांव में 11 हजार हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए 50 बेड हॉस्पिटल बांसी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बरगदवा टोला बघौली निवासी अमित यादव (30) रविवार को अपने गांव में ही एक बिजली के खंभे के पास कुछ कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसने बिजली के पोल को स्पर्श कर दिया। पोल में 11 हजार वोल्ट की सप्लाई गई हुई थी। अमित को जोरदार झटका लगा। ग्रामीणों ने हॉस्पिटल बांसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज डाॅ. वाईपी सिंह ने किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें