फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज निर्माण के लिए आगे आएं युवा

Sat, 19 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में बैठक करते भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें राजनीतिक विसंगतियों को दूर कराने के लिए कार्यकर्ताओं से युवा वर्ग को पार्टी में जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का दिशा-निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र त्यागी ने कहा कि मौजूदा समय में राजनीति का स्तर गिर गया है। सभी राजनीतिक पार्टियां क्षेत्र की जनता को लोक लुभावन वादा कर सत्ता हथियाने का काम करती हैं। जनता की परेशानियों के निवारण की तरफ इनका कोई ध्यान नहीं है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा वर्ग देश की दिशा और दशा को बदल सकता है।
ऐसे में युवा वर्ग को आगे आकर राजनीति में फैली विसंगतियों को दूर करने में अपनी भूमिका का अहम योगदान करना चाहिए। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रमोद मिश्र ने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सूबे में सपा की सरकार ने क्षेत्रवासियों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया जा रहा। किसानों की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

 प्रदेश में कानून व्यवस्था ढुलमुल रवैए पर चल रहा है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसे में लोग आजादी के छह दशक बीतने के बाद भी समस्याओं से घिरे पड़े हैं। अपने हक के लिए लोगों को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत है।

इस दौरान जिला महामंत्री दीपक कसौधन, ओमप्रकाश, धमेंद्र, प्रसून शुक्ला, फिरोज खान, प्रदीप, अजय, फूलचंद, पुरुषोत्तम, मोहन, राजेश, राजू यादव, अमरजीत, सोहनलाल, बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें