फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Wed, 13 Jul 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शव देखने को जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गौल्हौरा थाना क्षेत्र के भटगंवा गांव के सीवान में बुधवार की सुबह एक युवक का  पेड़ से लटकता शव पाया गया। मृतक के आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। जेब में मिले मोबाइल फोन और अन्य कागजातों के आधार पर उसकी पहचान बिहार के बेतिया जिला निवासी 25 वर्षीय जाफरान के रूप में हुई। वह यहां राजमिस्त्री था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह भटंगवा गांव के लोग सीवान की ओर गए तो उनकी नजर उत्तर अकरारी नाले पर स्थित शीशम के पेड़ पर पड़ी। पेड़ से अज्ञात युवक का शव रस्सी और गमछे के सहारे लटक रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर छानबीन की तो युवक की पैंट की जेब से मोबाइल फोन व कुछ कागज मिले। फोन में मौजूद नंबरों पर कॉल कर जानकारी ली गई तो पता चला कि युवक बिहार के बेतिया जिला निवासी जाफरान पुत्र आरिफ है, जो यहां पिछले कई माह से राजमिस्त्री का काम कर रहा था। गौल्हौरा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक क्षेत्र में कहां काम कर रहा था और कैसे उसकी मौत हुई तफ्तीश जारी है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक मंशाराम गौतम ने बताया कि मोबाइल फोन पर युवक के घरवालों से संपर्क किया गया है। वे लोग गुरुवार को यहां पहुंचेंगे। उनके आने पर ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें