फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हादसे में घायल युवक की मौत, अज्ञात चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भदांव गांव के पास 19 सितंबर को सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरी गांव निवासी कन्हैया गौतम ने तहरीर में बताया कि उनका भाई शिवबालक (25) 19 सितंबर की रात करीब आठ बजे बाइक से निजी काम से बिस्कोहर गया था। लौटते समय भदांव गांव के सामने बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवबालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे सीएचसी इटवा ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान 20 सितंबर को उसकी मौत हो गई। सीओ डुमरियागंज बृजेश वर्मा ने बताया कि शनिवार को केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात पिकअप चालक की पहचान के लिए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें