फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Sat, 20 Jun 2026 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के सुभौली गांव निवासी वाजिद अली (19) की शनिवार को बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। युवक घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुभौली गांव निवासी वाजिद अली शनिवार को नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की। कई घंटे तक चले खोजबीन अभियान के बाद शाम करीब पांच बजे वाजिद अली का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार वाजिद अली के पिता का चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसके तीन छोटे भाई जावेद (16), रेहान (12) और अयान (8) अभी नाबालिग हैं। वाजिद अली मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें