घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के भूपतजोत गांव में बृहस्पतिवार देर रात ससुराल आए एक युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना स्थल पर गांव के परिवार को मारने के लिए युवक के पक्ष से एकत्रित भीड़ को मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा- बुझाकर स्थित को नियंत्रित कर लिया। जिससे बड़ी घटना होते- होते बच गई।
कुर्थिया चौकी क्षेत्र के रमवापुर निवासी राजकुमार पुत्र रामसागर की भूपत जोत में अरविंद कुमार के घर ससुराल है। भूपतजोत में रविदास जयंती पर लगने वाले मेले में राजकुमार गया था। मेले में ही लक्ष्मण चौधरी से राजकुमार का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
जहां उसको मारापीटा गया, ऐसा राजकुमार के ससुराल पक्ष का कहना है। सूचना पर पुलिसफोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंदन कुमार व चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने सूझबूझ से स्थित को नियंत्रित कर आक्रोशित भीड़ के बीच घर में अकेले फंसी लक्ष्मण के पुत्रवधू को सुरक्षा में ले लिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि बृहस्पतिवार देर शाम राजकुमार किसी बात को लेकर लक्ष्मण चौधरी के दरवाजे पर गालियां दे रहा था। संवाद