संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। सीएचसी शोहरतगढ़ पर शुक्रवार को शाम चार बजे अस्पताल में समस्याओं, अनियमितताओं व रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं संबंधी शिकायतों की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को टीम पहुंची।
डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा व एसीएमओ की अगुवाई में गठित टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया। जांच करने पर पहुंची टीम ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसके भारती व कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की।
उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसके भारती से भी शिकायत से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर काफी देर तक शिकायत के साक्ष्य को दिखाकर पूछताछ की।
जांच करने पहुंचे डीडीओ व एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि अस्पताल में जांच के समय शिकायत के आधार पर बाहर से लिखे जाने वाली दवा पर्चियों की पुष्टि हुई।
साथ ही साथ डिलीवरी के लिए अस्पताल में आने वाली महिलाओं को सही ढंग से पोषण आहार व अन्य सुविधाएं न मिलने की शिकायत जांच में सही पाई गई है।