फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल घूमने गए युवक की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

Thu, 09 Jul 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के लकड़ा गांव से नेपाल बाइक से घूमने गए बाइक सवार संतोष (21) को मंगलवार की शाम नेपाल के भैरहवा में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, साथ बैठा संदीप घायल हो गया। उसका भैरहवा मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लोटन कोतवाली क्षेत्र के लकड़ा गांव निवासी संतोष (21) पुत्र रामलखन और लकड़ी गांव निवासी संदीप (22) पुत्र राधेश्याम एक ही बाइक पर सवार को होकर मंगलवार को नेपाल के भैरहवा गए थे। वह लोग शाम को घर लौट रहे थे। इस दौरान भैरहवा में एक बस की चपेट में आ गए। हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें