किशोर, किशोरियां व महिलाएं नाच रही थीं। दुल्हन का भाई बैजू (19) भी खुशी में नाच रहा था। वह नाचते-नाचते गिर गया और बेहोश हो गया। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उसकी मौत दिल का दौरा व सिर की नस फट जाने से हुई।
इसे भी पढ़ें: कसाई से भी ज्यादा बेरहम निकला प्रिंस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई पिता के साथ की बर्बरता
इधर, दुल्हन के भाई की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मंगल गीत गा रहीं महिलाएं बिलखने लगीं। देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। यह घटना सुनकर दूल्हे की तरफ के लोग कुछ रिश्तेदारों को लेकर चिल्हिया पहुंचे और शादी की रस्में पूरी कराईं। दुल्हन के पिता ने सुबह चार बजे अपनी बेटी व बरातियों को विदा करने के बाद बैजू के शव का अंतिम संस्कार किया।
...आंखें खोलो बाबू मैं जा रही हूं
दुल्हन की हल्दी के रस्म में नाच रहे भाई की अचानक मौत की खबर के बाद दुल्हन पूजा, अपने भाई के शव के पास बैठी रही। उसे एकटक देखकर रोती रही, यह देखकर परिजन व शादी में आए लोग दहाड़ मार कर रोने लगे। मंगलवार को सुबह विदाई के समय दुल्हन अपने भाई के शव से लिपट कर दहाड़ मार कर रोती रही। वह रोते-रोते यही कह रही थी कि आंखें खोलो बाबू! मैं जा रही हूं।