फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से किशोरी की मौत
विज्ञापन

खुनुवां। हीटर से पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोहरतगढ़ के एसओ आरबी सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार करते हुए बताया कि यदि सूचना मिली तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के खुनुवां कस्बा निवासी राकेश जायसवाल पानी गर्म करने के लिए हीटर का प्रयोग करते हैं। रविवार सुबह उनके परिवार के सदस्यों ने पानी गर्म कर स्नान किया। इसके बाद राकेश की पुत्री शैली (13) भी हीटर से पानी गर्म कर रही थी। पानी कितना गर्म हुआ है यह जानने के लिए उसने जैसे ही टब में हाथ डाला, करंट की चपेट में आ गई। मेन स्विच ऑफ करने के बाद परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने जिला अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें