फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नहाने के लिए पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आई किशोरी, मौत

Sun, 29 Nov 2020 05:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के जिले में हीटर से पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के खुनुवां कस्बा निवासी राकेश जायसवाल पानी गर्म करने के लिए हीटर का प्रयोग करते हैं। रविवार सुबह उनके परिवार के सदस्यों ने पानी गर्म कर स्नान किया। इसके बाद राकेश की पुत्री शैली (13) भी हीटर से पानी गर्म कर रही थी।

पानी कितना गर्म हुआ है यह जानने के लिए उसने जैसे ही टब में हाथ डाला, करंट की चपेट में आ गई। मेन स्विच ऑफ करने के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने जिला अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

वहीं शोहरतगढ़ के एसओ आरबी सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार करते हुए बताया कि यदि सूचना मिली तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
 




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें