फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए पांच जून से यूपी में शुरू होगी यात्रा

Sun, 28 May 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा की ओर से पांच जून से उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए अटेवा के प्रांतीय संयुक्त मंत्री जेएन शुक्ल ने बताया कि एक जून से चंपारण बिहार से यात्रा प्रारंभ होकर पांच जून को बलिया उत्तर प्रदेश में पहुंचेगी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से होते हुए यह यात्रा उत्तराखंड में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि पांच जून से बलिया, गाजीपुर, मुगलसराय, छह जून को वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, 7 जून को प्रयागराज से प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, गौरीगंज, रायबरेली होते हुए लखनऊ में पहुंचेगी। जहां पर बड़ी संख्या में पूर्वांचल सहित आसपास के जगह से शिक्षक कर्मचारी यात्रा में पहुंचकर पेंशन बहाली की मांग को उठाएंगे। लखनऊ से यात्रा आठ जून को पुन: प्रारंभ होकर सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए नौ जून को रायबरेली, मुरादाबाद व 10 जून को अमरोहा, बिजनौर में प्रवेश करेगा। इसके बाद 10 जून को ही हरिद्वार उत्तराखंड के लिए भारत छोड़ो यात्रा पहुंचेगा। उन्होंने आगे बताया कि यात्रा का उद्देश नई पेंशन योजना को खत्म करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया जाता है। इसमें संगठन से जुड़े सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें