फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन है अनमोल इसे व्यर्थ न गंवाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट और सीट बेल्ट बांधकर वाहन चलाने की अपील
विज्ञापन

शिवपति पीजी कॉलेज, शोहरतगढ़ से निकाली गई यातायात जागरूकता रैली
रैली में 46वीं बटालियन के एनसीसी कैडेट्स हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। जीवन है अनमोल इसे व्यर्थ न गंवाओ। हेलमेट और सीट बेल्ट बांधकर ही वाहन चलाओ और अपना जीवन बचाओ, के नारे के साथ शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में सोमवार को 46 बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तत्वावधान में यातायात जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

इस रैली के दौरान लोगों को हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट बांधने, यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। यातायात माह के तहत एसओ शोहरतगढ़ आरबी सिंह के नेतृत्व में नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में एनसीसी कैडेट 46 वीं बटालियन के कैडेट शामिल रहे। रैली विद्यालय से होकर गड़ाकुल चौराहे, चेतिया मार्ग चौराहे होते हुए इंटर कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान बाइक चालकों को हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बैनर, पोस्टर स्लोगन के द्वारा भी लोगों को जागरूक किया गया। रैली में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नलिनी कांत त्रिपाठी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामविलास यादव, बृजेंद्र त्रिपाठी, कैप्टन हेमंत उपाध्याय, अजीत कुमार मिश्र, सोनी, मोनी, कृष्ण मुरारी, राम अवतार यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें