फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा से ठंडक में यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक ने किया रैन बसेरे का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ठंड के मौसम में रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरे की स्थापना से दूरदराज के यात्रियों को राहत मिलेगी, साथ ही बेघरों के लिए भी सुविधा होगी। ये बातें विधायक श्यामधनी राही ने नगरपालिका परिषद की ओर से रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरे का उद्घाटन के अवसर पर कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ठंड से बचाव जरूरी है, ऐसे में रैन बसेरे की स्थापना करना बेहतर प्रयास है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि रैन बसेरे में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। यहां कोई भी निशुल्क ठहर सकता है। कोरोना महामारी को देखते हुए सैनिटाइजेशन आदि का भी प्रबंध है। यहां 24 घंटे के लिए नगर पालिका के कर्मचारी नियुक्त हैं जो आने वाले आगंतुकों का नाम आधार नंबर आदि दर्ज करेंगे। इस दौरान सभासद शिवकुमार, प्रमोद जायसवाल, सोनू राजभर, बृजेश पासवान, धनंजय सहाय, फतेह बहादुर, श्यामसुंदर मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें