फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती : नागेश्वर ने राजस्थान के पहलवान को किया चित

विज्ञापन
इटव कठेला चौराहे पर आयोजित कुश्ती में जोर-आजमाइश करते पहलवान। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
कुश्ती : नागेश्वर ने राजस्थान के पहलवान को किया चित
विज्ञापन

इटवा (सिद्धार्थनगर)। इटवा ब्लॉक क्षेत्र के कठेला चौराहे पर रविवार को दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फ्री स्टाइल कुश्ती में अयोध्या के नागेश्वर दास ने धोबिया पछाड़ दांव को अजमाते हुए राजस्थान के पहलवान शैतान को चित कर दिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता दलसिंगार दुबे और कठेला गर्वी के प्रधान अनिल ने पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। पहली कुश्ती बरेली के पहलवान सुरेंद्र और दिल्ली के पहलवान राजेश के बीच हुई। सुरेंद्र पहलवान ने जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती दिल्ली के अशोक व अयोध्या के हनुमानगढ़ी के पहलवान संजय दास के बीच हुई। कुछ देर तक पहलवानों ने अपने-अपने दांव से एक दूसरे को चित करने की कोशिश की। मगर मुकाबला बराबरी पर रहा। फ्री स्टाइल कुश्ती राजस्थान के पहलवान शैतान व अयोध्या हनुमानगढ़ी के पहलवान नागेश्वर दास के बीच हुई।
विज्ञापन

नागेश्वर दास ने शैतान पहलवान को आसमान दिखा दिया। चौथी कुश्ती में संतकबीरनगर के पहलवान सर्वेश व राजस्थान के मोनू के बीच हुई। इस रोमांचक कुश्ती में सर्वेश पहलवान ने लंगड़ी दांव से मोनू पहलवान को सिर्फ तीन मिनट में ही चित कर दिया। उसके बाद संतकबीरनगर के श्यामू पहलवान व बहराइच के अफजल के बीच मुकाबला हुआ। इसमेें अफजल ने काला जंग दांव से जीत दर्ज की। सिद्धार्थनगर के पहलवान लालजी मिश्र व गोरखपुर के पहलवान अंकित के बीच जोर-आजमाइश हुई।
लालजी मिश्रा जी ने धोबी पछाड़ दांव से जीत दर्ज की। अयोध्या के पहलवान ओमवीर व पंजाब के पहलवान बग्गा के बीच रोचक कुश्ती हुई। यह कुश्ती अंत में बराबरी पर छूटी। उत्तराखंड राजा पहलवान व गंगानगर राजस्थान के मोनू पहलवान के बीच बहुत ही कड़ा मुकाबला हुआ। मोनू ने राजा को चित कर दिया। इस दंगल के एनाउंसर बहराइच के मुन्ना टाइगर रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कठेला समय माता थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही। इस दौरान दंगल के संयोजक दल सिंगार दूबे, दिनेश चंद्र दूबे, राजकिशोर मोदनवाल, अनिल वर्मा प्रधान कठेला, विनय मिश्र, हीनक, मोनू, मनोज, राजेश, सिराज, किशन मोहन दुबे, आदित्य दुबे, कुलदीप दुबे, हर्षित दुबे, ओमप्रकाश, सिद्धार्थ दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें