फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क की चौड़ाई कम होने पर फिर रोका काम

विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य रोकने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर जानकारी लेते नायब तहसीलदार गोपालजी।
विज्ञापन
सलेमपुर। ग्रामीणों के रोकने के बावजूद सड़क निर्माण करने पहुंचे जेई और ठेकेदार को देख लोग नाराज हो गए। सड़क को चौड़ीकरण कराने की बात करते हुए लोगों ने सड़क की ढलाई करने की बात कही, लेकिन जेई इस पर तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने एसडीएम दिशा श्रीवास्तव से बात कर समस्या का समाधान कराने की अपील की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने मौके पर नायब तहसीलदार को भेजी। देर तक चली बातचीत के बाद चार मीटर सड़क बनाने की बात पर सहमति बनी। शनिवार से निर्माण कार्य होने की उम्मीद है।
सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग के सोनबरसा मोड़ से सोनबरसा गांव को जाने वाली करीब नौ मीटर सड़क का लोक निर्माण विभाग के तरफ कार्य किया जा रहा है। इसमें करीब 265 मीटर आरसीसी निर्माण, जबकि 635 मीटर सड़क का मरम्मत होना है।
विज्ञापन

जिसका कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीसी रोड निर्माण होने से सड़क की ऊंचाई बढ़ जा रही है और नाली के तरफ करीब डेढ़ फीट भूमि बेकार पड़ गई है।
ठेकेदार का कहना है कि एस्टीमेट के अनुसार हम काम कर रहे हैं जबकि लोगों का कहना है कि सड़क की आरसीसी निर्माण और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार द्वारा केवल तीन मीटर चौड़ाई में सड़क बनाई जा रही है, जिससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। लोगों के नाराजगी को देखते हुए जेई ने निर्माण कार्य रोकने की बात कही। जिसके बाद ठेकेदार काम बंद करा कर मजदूरों को वहां से हटा दिया। शुक्रवार को जेई और ठेकेदार बिना किसी सूचना दिए पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिए।
ग्रामीणों का आरोप है विभाग पहले तो बिना किसी जानकारी के गलत तरीके से एस्टीमेट तैयार कर सड़क का टेंडर कर दिया। अब ठेकेदार सड़क को चौड़ी करने के बजाय पुरानी सड़क का हवाला देते हुए उसी पर निर्माण कार्य कर रहा है।
शिकायत के बाद एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने मौके पर नायब तहसीलदार गोपालजी को भेजकर मामले का निस्तारण कराने को कहा। करीब घंटों वार्ता के बाद ग्रामीणों ने चार मीटर सड़क बनाए जाने की बात पर निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाने पर राजी हुए।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, अजय सिंह, सभासद सीमा देवी, योगेश यादव, अनुपम चतुर्वेदी, मनोज यादव ग्राम प्रधान, हरेराम यादव जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, राजन यादव, प्रभुनाथ मिश्रा, राकेश शर्मा, श्याम चौहान समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें