फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सूचना के अधिकार का सदुपयोग अपेक्षित

Sat, 14 Feb 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में राज्य सूचना आयुक्त दिलीप अ​ग्निहोत्री
विज्ञापन
देवरिया। जिले में शुक्रवार को राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने लोक निर्माण भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार का सदुपयोग अपेक्षित है। इसके दुरुपयोग से विसंगतियों को ही बढ़ावा मिलता है। जरूरतमंदों को ही इस अधिकार का अधिकतम लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकार में कर्तव्य भी समाहित होता है। आवेदक का अधिकार है कि वह सूचना मांगे, इसके साथ ही उसका यह कर्तव्य भी है कि सूचना निहित स्वार्थ से प्रेरित ना हो। यह अधिकार किसी निर्दोष की परेशानी का कारण नहीं बनना चाहिए। वहीं आवेदक को तीस दिन की समय सीमा में सूचना मिलनी चाहिए। राज्य सूचना आयुक्त ने जन सूचना अधिकारियों को समय से सूचना प्रदान करने का निर्देश दिया। कहा कि जो सूचना देय नहीं है, उसका अधिनियम के अनुसार आधार बता कर अवगत कराना चाहिए। यह अधिनियम प्रजातंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की पवित्र भावना के अनुरूप बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें