मिठवल के बभनपुरवा माइनर पर जेसीबी मशीन से सफाई कराया जा रहा।
पथरा। नहर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांव के मनरेगा श्रमिकों से न कराकर नहर की सफाई जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। जिससे मजदूरों में रोष व्याप्त है, मिठवल के बभनपुरवा माइनर पर जेसीबी से हो रहा है कार्य।
आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे मनरेगा श्रमिकों की उम्मीद तब टूट गई। जब छोटी और बड़ी नहरों की सफाई जेसीबी मशीन से कराई जा रही है। जिससे मजदूरों को काम न मिलने से वे दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। वहीं, विभाग जेसीबी मशीन से काम करवाना मजबूरी बता रहा है। इस संबंध में सरयू खण्ड प्रथम के जेई श्याम सुंदर ने बताया कि बभनपुरवा नहर में कंटीले पौधे उगे हुए हैं। उसको निकाला जा रहा है, इसके अतिरिक्त कहीं भी जेसीबी से काम होगा तो कार्रवाई की जाएगी।