सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को नौगढ़ व शोहरतगढ़ के बीच एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेला गया। शोहरतगढ़ ने एक विकेट से मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौगढ़ की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 197 रन बनाए। प्रिंस ने 61, शबीर रज्जा ने 35 व शैलेंद्र ने 23 रनों की पारी खेली। शोहरतगढ़ की तरफ से अभिराज, हिमांशु, शिवकुमार व मो. ताबिश ने एक-एक विकेट लिए। शोहरतगढ़ की टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अर्जुन ने 52, शिवकुमार ने 44 और ताबिश ने 30 रनों की पारी खेली। नौगढ़ की तरफ से राहुल ने तीन, शैलेंद्र ने दो विकेट और अमित व शबीर रज्जा ने एक-एक विकेट हासिल किए। इस दौरान विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, सुमन सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। संवादप