फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में सम्मान के लिए महिलाओं को करना होगा संघर्ष : डॉ. सुनीता

विज्ञापन
रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में आयोजित एनएसएस के शिविर में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभा
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। रतन सेन डिग्री कालेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में मंगलवार को नारी सशक्तीकरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवओं व सेविकाओं ने नारी को अनेक रूपों में दर्शाया । कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुनीता त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय समाज में आज भी महिलाओं को लेकर दोहरे मापदंड हैं।
एक तरफ तो उन्हें पूजनीय, सरस्वती, लक्ष्मी जैसी उपमा दिया जाता है, तो दूसरी तरफ उनका शोषण करने में भी पीछे नहीं रहता है। भारत में महिला अस्मिता और उसकी सुरक्षा, अधिकारों और सम्मान को लेकर आंदोलन हुए हैं, लेकिन उन्हें पुरुष समाज की ओर से जितना समर्थन मिलना चाहिए नहीं मिला। घर परिवार और समाज में वाजिब सम्मान के लिए उसे लंबा संघर्ष करना पड़ता है। बाहर एवं घर परिवार में हो रही हिंसा को मिटाए बिना समाज में महिला सशक्तिकरण का स्वप्न कभी पूरा नहीं हो सकता है। नए आर्थिक पर्यावरण के उद्भव, नई राजनीतिक व्यवस्था की स्थापना, आधुनिक शिक्षा पद्धति और चिंतन शैली के प्रसार आदि के फलस्वरूप भारत में महिला सशक्तीकरण का आरंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्वयंसेविकाओं में प्रथम स्थान सना, द्वितीय स्थान ज्योति चैधरी, तृतीय स्थान शांभवी व अंशिका यादव स्वयंसेवकों में प्रथम स्थान वसीम खान, द्वितीय स्थान रामकरन व मुकेश, तृतीय स्थान पर सौरभ रहे। द्वितीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डा विनोद कुमार ने अपने व्यक्तित्व में निखार लाने की बातें बताई। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान डाॅ. विनोद कुमार, डाॅ. रामबाबू, डाॅ. देवेंद्र प्रसाद, डाॅ. मनीष कुमार भारती, डाॅ. कंचन यति, श्रेया, कामना, अमरेश, साक्षी, निर्जला, कहकशा, प्रीति, सौरभ, मुकेश कुमार, नेहा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें