सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नौगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान विनय कुमार प्रधान सहायक अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम ने सीडीपीओ गौरीशंकर से पुष्टाहार प्राप्त/वितरण रजिस्टर दिखाने को कहा। सीडीपीओ ने अवगत कराया कि रजिस्टर प्रधान सहायक के पास है। इसके अलावा डीएम ने संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों, पोषण ट्रैकर, सैम/ मैम बच्चों के चिह्नांकन आदि की जानकारी ली। सीडीपीओ द्वारा स्पष्ट जवाब न दे पाने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीडीपीओ व ब्लाॅक कोआर्डिनेटर पोषण ट्रैकर से लाभार्थियों से दूरभाष पर बात कर पोषाहार वितरण की जानकारी प्राप्त करें।