फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला उत्पीड़न के मामले जल्द निपटाएं

Wed, 15 Jan 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी की अध्यक्षता में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में हुई। महिला जनसुनवाई के दौरान दो प्रार्थना पत्र आए। जिसमें एक प्रकरण बेसिक शिक्षा विभाग तथा एक प्रकरण महिला उत्पीड़न से संबंधित था।
विज्ञापन

सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के बाद निस्तारण रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। महिला उत्पीड़न के प्रकरण को महिला थानाध्यक्ष को दोनों पक्षों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि दो दिन के अंदर प्रकरणों के निस्तारण रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ अरूण कांत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, महिला थानाध्यक्ष शाइस्ता खान उपस्थित रहे।
जनक नंदिनी ने जेल का किया निरीक्षण : सदस्य राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी ने जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बैरक का निरीक्षण किया और विचाराधीन महिला बंदियों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना गया। इसके साथ ही जेल में महिलाओं को दिए जा रहे सिलाई, कढ़ाई प्रशिक्षण आदि को देखा। इस अवसर पर सीओ अरूण कांत सिंह, जेल अधीक्षक सचिव वर्मा, जेलर राम सिंह यादव उपस्थित रहे। राज्य महिला आयोग सदस्य ने जिला अस्पताल में स्थापित सखी वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सखी वन स्टाप सेंटर में हिंसा से पीड़ित 15 बालिका संरक्षित थी, जिनसे मुलाकात कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया गया। इसके बाद उन्होंने तहसील बांसी के आंगनबाड़ी केन्द्र सोनखर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र को देखा गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के बैठने के लिए दरी की व्यवस्था करने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देश दिया। सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई और दो बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। सीएचसी बांसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण कक्ष को देखा गया। साफ सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें