फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं, किशोरियों के लिए माइक्रो प्लान तैयार

Mon, 30 May 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कलेक्ट्रेट में पल्स पोलियो अभियान को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन योजना के तहत जनपद स्तरीय पोषण समिति की बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई। 
विज्ञापन

 बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ अखिलेश तिवारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सभी एमओआईसी से रिपोर्ट मंगवाकर माइक्रोप्लान तैयार कर उसकी रिपोर्ट डीपीओ कार्यालय को प्रेषित की जाए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम प्रधान व एएनएम को भेजी गई धनराशि का प्रयोग गांव छिड़काव कार्य में किया जाए।
गोद लिए हुए गांवों के जिन अधिकारियों की रिपोर्ट नहीं दी गई है, वह सभी 31 मई तक अपनी रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकरी कार्यालय को प्रेषित कर दें। उन्होंने बताया कि अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार की सूचना निर्धारित प्रोफार्मा में दें और उन बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल नंबर भी दर्शाएं। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि गोद लिए हुए गांवों की सूची तैयार कर उन ग्रामों में देखें कि कितने शौचालय बने हैं और कितने निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

ग्राम वासियों को नोडल अधिकारी, ग्राम में खुले में शौच न करने की अपील भी करें। जिससे गांव में स्वच्छता बढ़ाई जा सके। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मंडलीय कोआर्डीनेटर शैलेंद्र तिवारी ने पोषण मिशन योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्यवन के लिए प्रत्येक ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवसों को प्रभावी बनाने, स्वच्छता समिति की क्रियाशीलता, गर्भवती महिलाओं की संख्या, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियों का वितरण आदि पर गंभीरता से ध्यान देनें की जरूरत है।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. राजेंद्र कपूर, सीएमएस डॉ. रूचस्मति पांडेय, एसडीएम नौगढ़ योगानंद पांडेय, एसडीएम बांसी विनय कुमार पाठक, बीएसए अजय कुमार सिंह, डीआईओएस सोमारू प्रधान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें