ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने तिलौली मंडल के गांव बैदौली कला, बघौली,दाढ़वार दूबे, सूर्यकुरिया, सिक्टा, धवर, सूजनापुर, रमवापुर तथा बांसी देहात मंडल के तिवारीपुर, पटखोली, देवपुर, बंधवा, मीरवापुर आदि गांव मे चौपाल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।
विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि साठ साल के राज मे जो विकास का काम कांग्रेस नही कर पायी वह काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो साल मे करके दिखलाया है। उन्होने कहा कि मोदी जी का मानना है कि जब गांव का उदय होगा तब जाकर देश का उदय होगा।
इसी सोच के साथ हमारे देश के प्रधानमंत्री काम कर रहे है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मिशन 2017 को सफल बनाने के लिये अभी से लग जाए क्योंकि भाजपा की ही सरकार समाज के सभी वर्ग के साथ न्याय कर सकती है और प्रदेश में कायम जंगल राज का सफाया कर सकती है।
चौपाल को प्रभाषकर राय, अर्जुन यादव, विशिष्ट मिश्रा, भोला तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भूपेश दूबे व संचालान राम किंकर मिश्रा ने किया। चौपाल मे बृजेश मिश्रा, अनूप शुक्ला, लालजी चौरसिया, शैलेन्द्र दूबे, राम शरण मौर्या, मिठाई लाल, संत राम, अजय कुमार, पृथ्वीराज, डॉ. सुभाष, रामजस, राम उजागिर आदि मौजूद रहे।
इटवा। भाजपा के विकास पर्व के तहत विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. सतीश द्विवेदी की अध्यक्षता में क्षेत्र के अहिरौली पडऱी , पियूरिया , सिकौथा , सिंगार जोत , सफीपुर , रोहनी भारी गांव में चैपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जनता अटल सुकन्या समृद्धि योजना , दुर्घटना बीमा योजना, जनधन योजना के अलावा उज्ज्वला आदि योजनाएं चलाई हैं। जिसका सीधा फायदा आम जन को पहुंच रहा है।
पूर्व की सरकारों के अपेक्षा देश की जनता केन्द्र की बीजेपी सरकार के योजनाओं से कही अधिक लाभांवित हो रही है। भाजपा ने हमेशा सभी वर्ग व समाज के विकास की चिंता की है । उन्होंने कहा कि गांवो के विकास के लिये भाजपा द्वारा कई योजनाये चलायी जा रही है। जब गांव का विकास होगा तो देश स्वत: ही विकसित हो जाएगा। इस मौके पर विस्कोहर मण्डल अध्यक्ष शिवजी तिवारी, डॉ. राज दूवे, घनश्याम गुप्ता, राम कुबेर गिरी, प्रकाश गिरी, राजमणि दूबे आदि मौजूद रहे।