फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हत्या के मामले में महिला को उम्रकैद की सजा

Fri, 19 Jun 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हत्या के एक मामले में अदालत ने जैनब को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार थाना त्रिलोकपुर में वर्ष 2022 में दर्ज एफआईआर में जैनब पत्नी इस्लाम निवासी लोहरौली के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के बाद जिला व सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने अभियुक्ता को दोषी करार दिया। अदालत ने अभियुक्ता को धारा 302 भादवि के तहत आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड और धारा 201 भादवि के तहत छह वर्ष के कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दोनों धाराओं में कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें