फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नदी में उताराया मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

Fri, 19 Jun 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र में बानगंगा कैनाल नहर में एक युवक का शव उतराया मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव का पंचनामा कर शिनाख्त की कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बानगंगा के पास बैराज से निकली बानगंगा कैनाल नहर के पास टहल रहे कुछ लोगों ने युवक का नहर में उतराया शव देखा। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर पानी से गोताखोर की मदद से बाहर निकलवाया। पुलिस ने इकट्ठा हुए लोगों से शव की पहचान कार्रवाई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हा पाई। वहीं, कुछ लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि बुधवार देर शाम बानगंगा नदी में किसी के कूदने की आवाज सुनाई दी थी।
इस संबंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि एक अज्ञात युवक का शव नहर में उतराया मिला है। वह काले रंग का टी-शर्ट पहने था। शव देखने से लग रहा है कि डूबने से काफी देर पहले इसकी मृत्यु हो गई है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें