फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेटी के साथ आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट पहुंची महिला, SDM के समझाने पर मानी

Mon, 17 Jul 2023 04:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।

सार

शहर के काशीराम आवास में रहने वाले सुबह करीब 11 बजे गैलन में पांच लीटर पेट्रोल लेकर अपनी बेटी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गईं। उसने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति के इशारे पर उसे व उसके स्वजन को परेशान किया जा रहा है। बार-बार जांच के नाम पर घर पर पुलिस व प्रशासन के लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
आत्मदाह करने आई मां-बेटी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार की सुबह एक महिला अपनी लड़की के साथ गैलन में पेट्रोल लेकर पहुंच गई। उसके पहुंचते ही पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। रोजाना पुलिस व प्रशासन के लोगों को भेजकर जांच के नाम पर उसका उत्पीड़न कराया जा रहा है।

विज्ञापन


कहा कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लेगी। इसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए थाने पर भेजा। कुछ दिन पहले सभासदों ने आवास से निकालने के लिए डीएम को सौंपा से ज्ञापन।

शहर के काशीराम आवास में रहने वाले सुबह करीब 11 बजे गैलन में पांच लीटर पेट्रोल लेकर अपनी बेटी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गईं। उसने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति के इशारे पर उसे व उसके स्वजन को परेशान किया जा रहा है। बार-बार जांच के नाम पर घर पर पुलिस व प्रशासन के लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दरोगा की मौत, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

इससे मोहल्ले में उसका रहना दूभर हो गया है। जबकि आवास में तमाम लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। लेकिन प्रशासन का ध्यान उन लोगों पर नहीं है। हमारे से साथ अन्याय किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। न्याय नहीं हुआ तो वह खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करेंगे। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर तत्काल उप जिलाधिकारी कुणाल व प्रियंका चौधरी भी पहुंच गईं।
विज्ञापन


उन्होंने महिला को समझा बुझाकर आत्मदाह करने से रोका। साथ ही आश्वासन दिया कि उसके साथ न्याय किया जाएगा। मौके पर महिला थानाध्यक्ष मीरा चौहान सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि महिला को समझाया गया है कि बिना जांच पड़ताल के आवास खाली नहीं करवाया जाएगा। इसके साथ ही पेट्रोल को रखाकर उसे घर भेज दिया गया है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें