फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेन से कटकर महिला की मौत, नहीं हो सकी पहचान

Wed, 21 Jun 2023 05:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।

सार

बुधवार दोपहर में एक अज्ञात महिला शोहरतगढ़ रेलवे के उत्तर रेलवे पटरी से होकर समपार फाटक की तरफ जा रही थी। उसी समय वह गोंडा की तरफ आ रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट वह आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक महिला धानी रंग की शूट सलवर पहने हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा-गोरखपुर रेल खण्ड पर बुधवार शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के उत्तर समपार फाटक के पास हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 30 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। जीआरपी नौगढ़ ने शव शिनाख्त करवाने की कोशिश की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर में एक अज्ञात महिला शोहरतगढ़ रेलवे के उत्तर रेलवे पटरी से होकर समपार फाटक की तरफ जा रही थी। उसी समय वह गोंडा की तरफ आ रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट वह आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: कल से शुरू होगी आईआरसीटीसी की सात ज्योतिर्लिंग के लिए विशेष ट्रेन, जानिए कहां-कहां रहेगा स्टॉप
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक महिला धानी रंग की शूट सलवर पहने हुई थी। मौके पर जीआरपी के जवानों ने हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों से पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन पहचान उसकी नहीं हो पाई।

इस संबंध स्टेशन अधीक्षक सद्दाम हुसैन ने बताया कि जीआरपी नौगढ़ की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें