फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डेढ़ लाख रुपये चुराकर चोर पहुंचा मुंबई

Tue, 20 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदात के बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि नगर के मधुकरपुर स्थित हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने वाले शातिर की लोकेशन मुंबई में मिली है। जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की स्पेशल टीम लग गई है। हालांकि अधिकारी अभी चोर की लोकेशन के बारे में खुलकर नहीं बता रही है।
विज्ञापन


अपराध पर लगाम लगाने का दावा करने वाली पुलिस के लिए चोर बड़ी चुनौती बन चुके हैं। वारदात पर वारदात करके वह पुलिस को छका रहे हैं। नगर में चोरी की सात से अधिक वारदातें हो चुकी हैं। एक घटना में चोरी करने वाले शातिर की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पहले पुलिस का पूरा तंत्र इसकी तस्दीक करके दबोचने में जुट गया। हाथ पांव मारकर जब थक गए तो सोशल मीडिया के कई ग्रुप में फोटो शेयर करके जनता से सहयोग मांगा कि यह व्यक्ति अगर कहीं नजर आए तो पुलिस को सूचना दें। इसके साथ ही पुलिस भी पूरी ताकत से लगी हुई है। सूत्रों के अनुसार वीडियो में चोरी करते हुए दिखने वाले शातिर की लोकेशन मुंबई में होने की बात सामने आई है। पुलिस की स्पेशल सेल उसकी धर पकड़ के लिए निकल भी चुकी है। अरोपी के पकड़े जाने के बाद चोरी की कई वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए थानों के अलावा अन्य पुलिस टीमें लगाई हैं। जो लगातार कार्य कर रही हैं। जल्द ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।



नेपाल पर लगी हैं सीमावर्ती थानों की पुलिस की नजर

चोरी की अधिकांश घटनाओं का खुलासा होने पर पूर्व में पकड़े गए चोरों के नेपाल में छिपे होने की बात सामने आ चुकी है। ऐसे में चोरी की वारदात में पूर्व में संलिप्त रहने वाले उन अपराधियों पर भी पुलिस की नजर है जो घर पर नहीं रह रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ सीमावर्ती थानों की पुलिस की नजर नेपाल सीमा पर टिकी है। वहां से लोग नेपाल उन स्थानों पर लगातार जा रहे हैं, जहां संदिग्धों के छिपे होने की आशंका है या फिर जहां पूर्व में पकड़े गए अपराधियों होने की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें